संतोष कुमार गुप्ता
मुजफ्फरपुर।मुजफ्फरपुर जिले का मीनापुर प्रखंड मुख्यालय अत्याधुनिक से सुसज्जित होगा। विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने शनिवार को मीनापुर मे बनने वाले मॉडल प्रखंड मुख्यालय का शिलान्यास किया। भवन निर्माण विभाग के तहत संयुक्त प्रखंड कार्यालय सह आवासीय भवन व चाहरदीवारी निर्माण पर 12 करोड़ 65 लाख 32 हजार नौ सो 25 रूपये खर्च आयेंगे। विधायक ने कहा कि यह प्रखण्ड मुख्यालय अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस होगा। अब अधिकारियो व कर्मचारियो की बहानेबाजी नही चलेगी। अब उन्हे यही रहकर काम करना होगा तथा रात्रि विश्राम करना होगा। क्योंकि प्रखण्ड मुख्यालय मे अधिकारियो व कर्मचारियो के लिये सरकारी बंगला रहेग। सभी के लिए एबीसीडी ब्लॉक का निर्माण होगा। साथ ही भोजन के लिये सरकारी कैंटिन भी खुलेगा। मौके पर बीडीओ संजय कुमार सिंहा,सीओ राजीव कुमार वर्मा,जिला पार्षद रघुनाथ राय,सीता देवी,शैल देवी,रमेश यादव,सच्चिदानंद कुशवाहा,सुरेश राय,ललन कुशवाहा, राजगीर राम,मुखिया अजय सहनी,इंदल सहनी,अवध बिहारी गुप्ता,अहमद अंसारी,रामदेनी राय आदि मौजूद थे।
This post was published on मई 6, 2017 18:36
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More