पेड़ से लटका शव
KKN न्यूज ब्यूरो। मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना से सटे करीब दो किलोमीटर दूर छितरपट्टी गांव में सोमवार की सुबह एक मजदूर का शव लीची के पेड़ में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव के ही बलवीर सहनी (52) के रूप में की गई। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणो का खुलाशा होगा।
इधर, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। एक आशंका यह भी है कि घटना को कही और अंजाम दिया गया होगा। लोगो ने किसी के साथ रंजीश या अदावत से इनकार किया है। फिलहाल, कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
मुखिया हरिशचंद्र सहनी ने बताया कि कुछ दिनों से बलवीर सहनी की पत्नी रीता देवी अपने बच्चों के साथ बेटी के ससुराल कांटी थाना के लसगरीपुर में रह रही थी। वह भी दो दिन पहले वहां गया था। रविवार की रात ही लसगरीपुर से लौटकर घर आया था। सोमवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले गांव के दो बच्चों की नजर शव पर पड़ी। दोनों चिल्लाने लगे। इसके बाद ग्रामीण जमा हो गए। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुटी है।
This post was published on दिसम्बर 7, 2021 10:52
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More