Muzaffarpur

हवाई जहाज से महानगरो मे 50 टन लीची भेजेगी जीविका की दीदी

​मीनापुर पहुंची विश्व बैंक की टीम

लीची तुड़िया का लिया जायजा, टीम बोला बेहतर काम कर रहे है लोग

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। जीविका की दीदियो की ओर से मीनापुर मे चल रहे लीची तोड़ाई कार्यक्रम का वर्ल्ड बैंक की टीम ने जायजा लिया। कंसल्टेट परमवीर सिंह के नेतृत्व मे विश्व बैंक की टीम घोसौत व अन्य स्थानो पर पहुंची। वहां पर देखा की अलग हट कर यहां लीची की खेती की है। साथ मे मुम्बई की टेक्नो सर्क की टीम भी थी। जिसने लीची के फसल मे टेक्निकल स्पॉट किया। वर्ल्ड बैंक की टीम को लीची उत्पादक समूह की महिलाओ ने बताया कि पहले औने पौने दामो पर यहां की लीची व्यापारी खरीद कर ले जाते थे। उचित पैसा नही मिलता था। किंतु फिलहाल समर्पण जीविका प्रोयूडसर कम्पनी बोंचहा की ओर से उससे ज्यादा दाम पर लीची की खरीददारी की गयी है। इसके अतिरिक्त मुनाफे मे से 70 फीसदी लीची उत्पादक को मिलेगा। 30 प्रतिशत मुनाफा लीची खरीदने वाली संस्था का होगा। गीता देवी,सुनिता देवी,प्रमिला देवी आदि किसानो ने बताया कि पांच बजे सुबह से वह लोग लीची तोड़ना शुरू कर देते है। 12 बजे तक पैकिंग कर लीची को पटना एयरपोर्ट पर भेज दिया जाता है। शाम होते ही मुम्बई,दिल्ली,अहमदाबाद,बंगलोर आदि जगहो के लोग लीची का स्वाद चख लेते है। लीची तोड़ने वाले दीदियो को तीन सौ व पैक करने वाले दीदियो को डेढ सौ रूपया प्रतिदिन पारिश्रमिक मिलता है। विश्व बैंक के अधिकारियो ने कहा कि मीनापुर मे बेहतर काम हो रहा है। इस मॉडल को पुरे बिहार मे लागू किया जायेगा। दीदियो ने कहा कि बुधवार को 68 पेटी लीची हवाई जहाज से महानगरो मे भेजी गयी। इस सिजन मे 50 टन लीची भेजी जायेगी। मौके पर डीपीएम संतोष कुमार सोनू,टेक्नो सर्क के राजीव सिंहा,अनुप मिश्रा,बीपीएम सुधीर कुमार रॉय,कौशल किशोर प्रसाद,अभिषेक श्रीवास्तव,दीपक कुमार,राजीव कुमार,धर्मेंद्र कुमार,केदार कुमार आदि मौजूद थे।

This post was published on मई 25, 2017 12:16

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024