लखीसराय। बिहार के लखीसराय, मुंगेर और जमुई के सीमा पर स्थित जंगली इलाके पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ होने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की भी सूचना आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल के समीप से एक पिस्टल बरामद किया है। बतातें चलें कि जंगली इलाके में नक्सलियों की जमावड़ा की मिली गुप्त सूचना के बाद एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने कांबिंग ऑपरेशन चला कर यह कामयाबी हासिल की है।
इस मुठभेड़ में दोनों ओर से सैकड़ो राउंड गोलीबारी हुई। करीब पांच बजे शाम को नक्सली कमांडर बालेश्वर कोड़ा के मारे जाने की सूचना लीक होते ही नक्सलियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी ने इसकी पुष्टि नही की है। मुंगेर एसपी आशीष भारती के अनुसार उनके जिले के धरहरा थानाक्षेत्र के लड़ैयाटांड़ इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। अंदरखाने से एक चर्चा यह भी सामने आई कि पुलिस की गोली से कई नक्सली घायल भी हुए हैं। इसके बाद जवाबी फायरिंग करते हुए सभी नक्सली भागने में सफल रहे।
This post was published on जनवरी 14, 2018 18:17
सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More
KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More
322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More
नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More
नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More