Home Bihar Darbhanga सिंहवाड़ा में विधायक ने लगाई झाड़ू

सिंहवाड़ा में विधायक ने लगाई झाड़ू

दीपक कुमार
दरंभंगा। सिंघवाड़ा प्रखंड के सिमरी चौक के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती समारोह के अवसर पर जालें विधायक जीवेश कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक अशोक यादव, जिला पार्षद ओम प्रकाश ठाकुर सहित अन्य लोगों ने झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान चलाया। सिमरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव से सिमरी के शास्त्री चौक तक झाड़ू लगा कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया किया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जीवेश कुमार मिश्र ने  कहां की महागठबंघन की सरकार कामचोर है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को शराब के अतिरिक्त दुसरी किसी भी समस्या पर ध्यान नहीं है। शराब बंदी के बाद अब दहेज बंदी को लेकर मीडिया में बने रहने की जुगत लगा रहें हैं। कहा कि महागठबंघन की सरकार के रहते बिहार में विकास संभव नहीं है। मौके पर पूर्व विधायक अशोक यादव, जिला परिषद ओम प्रकाश ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष मिथलेश यादव, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित अन्य दर्जनो लोगों ने सभा को संबोधित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version