Home Bihar Darbhanga जहरीली चाय पीने से चार की मौत, दो बीमार

जहरीली चाय पीने से चार की मौत, दो बीमार

दरभंगा जिला के पतोर की है घटना

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिला के पतोर थाना क्षेत्र के उघरा गांव में जहरीली चाय पीने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गये। बताया जा रहा है कि उघरा गांव निवासी राम स्वरूप महतो की पोती अर्चना ने भूलवश चाय में कीटनाशक फूलाडॉन डाल दी, जिससे चाय जहरीली हो गयी। बाद में परिवार के लोगों तथा पड़ोस के एक व्यक्ति ने चाय पी जिससे चार लोग 7 वर्षीय अर्चना, 70 वर्षीय रामस्वरूप महतो, 11 वर्षीय प्रकाश कुमार महतो और 30 वर्षीय दु:खी महतो की मौके पर ही मौत हो गयी। वही, प्रभू महतो और अर्चना की मां उर्मिला देवी गंभीर रूप से बीमार हो गयी है। उर्मिला देवी एवं प्रभू महतो को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उर्मिला देवी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version