Home Bihar Darbhanga लापरवाही के आरोप में बहेड़ा के थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर

लापरवाही के आरोप में बहेड़ा के थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर

25 उपद्रवी को पुलिस ने हिरासत में लिया
मौके पर डीएम व एसएसपी कर रहें हैं कैंप
जुलूश निकालने के दौरान भड़का तनाव
पुलिस ने की हवाई फायरिंग, लाठीचार्ज

दीपक कुमार
दरभंगा। बहेड़ा के थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, हाविभौआर गांव  में जुलुस निकालने को लेकर दो पक्षो के बिच जम कर हुए हंगामे की रोकथाम करने गये पुलिस अधिकारी की लापरवाही उजागर होने के बाद पुलिस कप्तान ने यह निर्णय लिया। इससे पहले धार्मिक जुलूस निकालने के दौरान दो पक्ष के बीच हुए पथराव के कारण माहौल में तनाव पैदा हो गया है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे व लाठीचार्ज भी किया है। पुलिस ने निरोधात्कम कारवाई के दौरान उपद्रव फैलाने के आरोप में 25 लोगो को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल पर स्वयं दरभंगा के डीएम व एसएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version