Home Accident जख्मी हुए डीएसपी की हालत बिगड़ी

जख्मी हुए डीएसपी की हालत बिगड़ी

पटना ले जाने की तैयारी में जुटे अधिकारी

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के पानापुर ओपी अन्तर्गत अकुराहां ढाला के समीप कंटेनर की चपेट में आये डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद की हालत नाजुक हो गई है। जख्मी डीएसपी को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं पानापुर ओपी प्रभारी डीएन झा गंभीर रूप घायल हैं। उनका इलाज बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में जारी है। इस हादसे में चार पुलिस जवानों और एक गाड़ी ड्राइवर की मौत हो गई थी।
बीती रात पानापुर में एक कंटेनर द्वारा ठोकर मारे जाने से चार की मौत हो गई थी । वहीं डीएसपी और थानेदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को देखने सुबह मुजफ्फरपुर क्षेत्र के आईजी सुनील कुमार भी पहुंचे। अस्पताल में सुबह से पुलिस के अधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों व लोगों तांता लगा हुआ है। वहीं पूरे मामले पर डीएम और एसएसपी नजर बनाये हुए हैं। इस बीच डीएसपी के बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना ले जाने को लेकर मंथन जारी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version