Home Accident एक्सप्रेस-वे पर टकराईं गाड़ियां, दर्जनो जख्मी

एक्सप्रेस-वे पर टकराईं गाड़ियां, दर्जनो जख्मी

उत्तर प्रदेश। आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर आज बड़ा सड़क हादसा हो गया है। कई वाहन आपस में टकरा गए। इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। मेरठ, ग्रेटर नोएडा में आज सुबह दो हादसे हुए जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण एक के बाद एक 10 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जब दो वाहन टकराए तो इसकी सूचना यमुना एक्सप्रेस वे और पुलिस को दी गई। लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। अगर समय पर पहुंच जाते इतने वाहन एक साथ टकराने से बच जाता।

मथुरा के अलावा नन्दगांव, बरसाना, कोसी आदि देहात के इलाके भी सुबह कोहरे की गिरफ्त में रहे। इससे वाहनों का रफ्तार थम गया। सड़क और रेलमार्ग दोनों यातायात प्रभावित हुआ। वाहनो की लाइट जलानी पड़ी। सुबह 8:30 के बाद भी धुंध छाई रही। वहीं कोसी के कोटवन चौकी पर एक के बाद एक लगातार पांच गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। आज दृश्यता काफी कम रही। कुछ मीटर की दूरी पर भी दिखाई नही दे रहा था।
आगरा एक्सप्रेस वे पर महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 125 के पास दिल्ली से आगरा की तरफ ट्रक पलट गया। कोहरे के चलते उसमें बस, ट्रक, कार व अन्य दर्जनों वाहन टकराते गए। इससे कुछ लोग घायल भी हो गए। यातायात प्रभावित हुआ। जैथरा के एटा अलीगंज रोड पर कोहरे में चार वाहन भिड़ गए। इसमें दिल्ली से आने वाली बसें शामिल थीं। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। रोडवेज बस और टैंकर में टक्कर में घायल बस चालक को रेफर किया गया है। मेरठ-सहारनपुर मंडल में अब तक कई जगह हादसे सामने आए हैं। इसमें पांच लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version