Accident

एयर इंडिया का विमान दीवार से टकराया, यात्री सुरक्षित

KKN न्यूज ब्यूरो। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एयर इंडिया का विमान दीवार से टकरा गया। यह विमान दुबई जा रहा था। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान में सवार सभी 136 यात्री सुरक्षित बताए जा रहें हैं।

कारणो का पता लगना अभी बाकी है

भाषा के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। उन्होंने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या इसमें पायलट की गलती थी। बतातें चलें कि विमान ने रात के लगभग 1.20 बजे उड़ान भरी और उसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग की गई। विमान के पहिए को नुकसान पहुंचा है या नहीं, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।

पांच फीट ऊंची दीवार से टकराया

हवाईअड्डे पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि के परिसर की दीवार लगभग पांच फीट ऊंची थी। इस घटना के बारे में सुनकर तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री एन. नटराजन हवाईअड्डे पहुंचे और जायजा लिया। चेन्नई से तिरुचिरापल्ली 350 किलोमीटर दूर है। घटना के बाद अधिकारी जांच में जुटें हैं।

This post was published on अक्टूबर 12, 2018 11:47

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022