Accident

गया में बस पलटी, एक की मौत एक दर्जन विदेशी यात्री जख्मी

Published by

गया। बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के तपोवन गांव के निकट आज सुबह पर्यटक से भरी एक बस पलट गयी। इसमें एक युवक की मौत हो गयी है। वही करीब एक दर्जन अन्य पर्यटक जख्मी बताये जा रहें हैं।

यह बस बोधगया से राजगीर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह यात्री बस जैसे ही तपोवन के पास पहुंची अचानक एक युवक बस के सामने आ गया और युवक को बचाने के क्रम में बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गयी। जख्मी होने वालो में सभी थाईलैंड के यात्री है।
वही, मृतक की पहचान गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के तपस्वी नगर गांव निवासी 25 वर्षीय जोगी पासवान के रूप में हो गयी है। घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने तपोवन-राजगीर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि, बाद में वरीय अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया है।

This post was last modified on जनवरी 23, 2018 12:54 अपराह्न IST 12:54

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share
Published by
Tags: Accident Gaya

Recent Posts

  • Science & Tech

iPhone 16 Export में नंबर-1, Samsung Galaxy A Series और Motorola ने भी बढ़ाया भारत का दबदबा

भारत अब केवल दुनिया का बड़ा मोबाइल बाज़ार ही नहीं बल्कि एक बड़ा Smartphone Export… Read More

अगस्त 21, 2025 12:39 अपराह्न IST
  • West Bengal

West Bengal Voter List में नई एंट्री का बूम, 9 गुना तक बढ़े नए मतदाता

पश्चिम बंगाल के CEO (Chief Electoral Officer) कार्यालय ने हाल ही में जानकारी दी है… Read More

अगस्त 21, 2025 12:26 अपराह्न IST
  • Entertainment

The Ba***ds of Bollywood Preview: आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने अपने करियर की शुरुआत एक अलग दिशा… Read More

अगस्त 21, 2025 12:03 अपराह्न IST
  • National

Agni-5 Missile Test: ICBM क्षमता हासिल कर भारत चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल

भारत ने Agni-5 Missile का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के… Read More

अगस्त 21, 2025 11:45 पूर्वाह्न IST
  • Economy

Donald Trump प्रशासन को Nikki Haley की चेतावनी: चीन के सामने भारत को खोना रणनीतिक भूल

अमेरिका की पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत Nikki Haley ने Donald Trump प्रशासन को सख्त चेतावनी… Read More

अगस्त 21, 2025 11:32 पूर्वाह्न IST
  • Education & Jobs

CSIR UGC NET June 2025 Result घोषित, उम्मीदवार Scorecard करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET June 2025 Result घोषित कर दिया है।… Read More

अगस्त 21, 2025 11:11 पूर्वाह्न IST