Categories: World

मरने पर लगी है रोक, यहां नही होता है अंतिम संस्कार

​संतोष कुमार गुप्ता

ओसलो। नार्वे देश के लॉन्गइयरबेनये मे 70 साल से लोगो के मरने पर रोक लगी है। यह सुनकर आपको चौकने की जरूरत नही है। बल्कि यह सच्चाई है। दुनिया रहस्यों से भरी है। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां प्रशासन ने मरने पर रोक लगा रखी है, जी हां सही सुना आपने, इस शहर में किसी भी इंसान को मरने की इजाजत नहीं है। आपको भले ही जानकारी हैरत भरी लग रही है, और इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हों लेकिन ये सूचना सौ फीसदी सही है। जिस जगह पर प्रकृति की नियमों के खिलाफ मरने पर है उस शहर का नाम है लॉन्गइयरबेन।

ये शहर नार्वे देश का एक छोटा सा इलाका है। और यहां खून जमा देने वाली ठंड पड़ती है। लॉन्गइयरबेन एक आईलैंड में स्थित है, और इसकी भौगोलिक स्थिति नार्वे की समुद्री सीमा और उत्तरी ध्रुव के बीच है। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान इतना कम हो जाता है कि ज़िंदगी मुश्किल हो जाती है। इस इलाके में खतरनाक पोलर बियर बड़ी तादाद में पाए जाते हैं। मात्र 2000 की आबादी वाले इस शहर में लोगों को मरने की इजाजत नहीं है। यहां पर पिछले 70 साल से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मौजूद एक छोटी सी सेमेट्री में पिछले 70 सालों से किसी का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। लेकिन इसकी वजह भी अजीब है।

दरअसल यहां कड़ाके की ठंड की वजह से डेड बॉडी सालों तक ज्यों की त्यों पड़ी रहती है। ना वो गलती है ना ही सड़ती है। आप कह सकते हैं कि यहां के पूरे इलाके में मार्चरी जैसा तापमान रहता है, इस वजह से डेड बॉडी बिना नष्ट हुए पड़ी रहती है। इसकी वजह है परमाफ्रोस्ट, जो कि सालों तक बॉडी को सुरक्षित रखती है। कुछ साल पहले जब वैज्ञानिकों ने एक बॉडी पर शोध किया तो पाया कि साल 1917 में जिस शख्स की मौत इनफ्लुएंजा की वजह से हुई थी, उसके शरीर में इनफ्लुएंजा के वायरस जस के तस पड़े थे। इससे इस इलाके में ये बीमारी फैल सकती थी।

इस जांच के बाद प्रशासन ने इस इलाके में लोगों के मरने पर रोक लगा दी है। अब जब इस इलाके में कोई इमरजेंसी केस होता है या फिर किसी व्यक्ति की मरने वाली हालत हो जाती है तो उसे हेलिकॉप्टर से देश के दूसरे इलाके में ले जाता है, और मरने के बाद वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। इस शहर में रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों और एडवेंचर टूरिस्ट्स का जमावड़ा लगा रहता है। सामान्य लोग इस जगह जाना पसंद नहीं करते हैं।

This post was published on अप्रैल 27, 2017 17:08

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022