डॉ. माइकल रेयान
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रहा है और इस पर कब काबू पाया जा सकेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी मालूम नहीं है कि, आखिर इसका खात्मा कब होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात परिस्थिति संबंधी प्रमुख ने कहा है कि, यह अंदाजा लगाना असंभव है कि, इस कोरोना महामारी पर कब तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
डॉ. माइकल रेयान ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘संभवत: यह वायरस कभी न जाए।’ उन्होंने कहा कि, कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, वैक्सीन के अभाव में लोगों के भीतर इस वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होने में वर्षों लग सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे समुदायों में एक अन्य महामारी वायरस बन सकता है।
उन्होंने कहा कि, पहले आई अन्य बीमारियां जैसे कि, HIV कभी खत्म नहीं हुई। बल्कि, उन बीमारियों का इलाज ढूंढा गया, ताकि लोग इस बीमारी के साथ जी सकें। रेयान ने बताया कि, ऐसी उम्मीद है कि, इसका एक प्रभावी वैक्सीन आएगा। लेकिन, तब भी इसे बड़ी मात्रा में तैयार करने और दुनियाभर के लोगों तक इस वैक्सीन को मुहैया कराने के लिए काफी काम करने की जरूरत होगी।
भारत का एक ऐसा गीत है जिसे सुनते ही आंखें नम हो जाती हैं और… Read More
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित होने वाली NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा… Read More
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को एक बार फिर चीन विवाद को लेकर मोदी सरकार पर… Read More
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की Test Series में रनों की… Read More
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जिन्हें इंडस्ट्री में "मिल्की ब्यूटी" के नाम से जाना… Read More
भारत द्वारा हाल ही में किए गए Operation Sindoor के प्रभाव से हतप्रभ पाकिस्तान ने… Read More