लॉकडाउन को दर्शाता एक तस्वीर
फ़्रांस में आज यानि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुई अन्य 483 मौतों के साथ ही देश में अब तक महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 28 हजार के पार पहुंच चुका है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण के चलते देश में रविवार को 483 लोगों की मौत हुयी, जिसके बाद से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 28 हजार 108 हो चुकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य मंत्रालय की नवीनतम रिपोर्ट के हवाले से कहा, अस्पतालों में अभी तक कुल 54 मौतें हो चुकी है, जबकि देश के मृत्यु दर का कुल एक तिहाई का प्रतिनिधित्व करने वाले रिटायरमेंट होम्स में यह संख्या 429 हैं।
अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या में कमी भी देखने को मिली है। यहां शनिवार को यह आंकड़ा 19 हजार 432 था, जबकि एक दिन बाद रविवार को यह संख्या 19 हजार 361 है। सातवें सप्ताह इसमें निरंतर गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 45 की गिरावट के साथ यह आंकड़ा 2 हजार 87 हो गया।
फ्रांस में महामारी के प्रसार के बाद अब तक यहां कुल 14 लाख 2 हजार 411 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से ठीक होने पर 61 हजार 213 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को देखते हुये लागू किये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण पस्त हुई अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने के लिए सोमवार को दो महीने बाद इसे सावधानी पूर्वक हटा रहा है।
This post was published on मई 18, 2020 14:35
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More