World

फ्रांस के नए राष्ट्रपति की प्रेम कहानी

अपने से 25 साल बड़ी ब्रिजित तरोग्नयूक्स से शादी की है

फ्रांस। कहतें है इश्क हो जाये तो उम्र मायने नही रखता। इस कहावत को चरितार्थ किया है फ्रांस के नव निर्वाचित राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों ने। दरअसल माक्रो ने अपने से 25 साल बड़ी ब्रिजित तरोग्नयूक्स से शादी की हुई है। फ्रांस के लोगों ने स्वतंत्र उम्मीदवार इमानुएल माक्रों को अपना नया राष्ट्रपति चुन लिया है।
फ्रांस का यह चुनाव कई राजनीतिक वजहों से तो चर्चा में है ही, इमानुएल माक्रों की प्रेम कहानी को लेकर भी यह चुनाव दुनिया भर में काफी ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। कहतें हैं कि 39 वर्षीय माक्रों ने अपने से उम्र में 25 साल बड़ी महिला ब्रिजित तरोग्नयूक्स से शादी की है। इस समय ब्रिजित की उम्र 64 साल है और एक समय वे माक्रों की शिक्षिका थीं।
एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में माक्रों बताते हैं कि 1992 में उनकी प्रेम कहानी फ्रांस के शहर एमिंस के एक पब्लिक स्कूल से शुरू हुई थी। जिसमें वे छात्र थे और ब्रिजित साहित्य और ड्रामा की टीचर थी। एक ड्रामा में अभिनय करने के दौरान उनकी मुलाकात ब्रिजित से हुई थी। ड्रामा खत्म होने के बाद वे उन्हें साहित्य भी पढ़ाने लगी थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में ब्रिजित ने स्वीकार भी किया था कि वे 16 वर्षीय माक्रों के कविता लिखने की कला की कायल हो गई थीं और यही चीज उन्हें माक्रों के करीब ले आई थी। करीब दो साल तक यही सिलसिला चलता रहा और फिर 17 साल की उम्र में माक्रों ने अपनी 42 वर्षीय शिक्षिका के सामने अचानक प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया। तीन बच्चों की मां ब्रिजित ने उस समय अपने बच्चों की वजह से शादी करने से इनकार कर दिया लेकिन, उन्होंने माक्रों के प्यार को स्वीकार कर लिया।
उस समय माक्रों के माता-पिता और उनके मित्र यह समझते थे कि माक्रों अपनी शिक्षिका ब्रिजित की बेटी लेरिंस से प्यार करते हैं जो उस समय उनकी सहपाठी थीं और इसीलिए वे ब्रिजित के घर जाने को इतने उतावले रहते हैं। लेकिन, जब माक्रों ने अपने घरवालों को ब्रिजित से प्यार करने के बारे में बताया तो वे काफी ज्यादा नाराज हो गए। लाख समझाने के बाद भी न समझने पर घरवालों ने इमानुएल माक्रों को एमिंस शहर से दूर पेरिस पढ़ाई के लिए भेज दिया। माक्रों के पेरिस जाने के बाद इन दोनों की फोन पर लंबी-लंबी बातें हुआ करती थीं। वर्ष 2004 में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद इमानुएल माक्रों को फ्रांस के वित्त मंत्रालय में वित्त निरीक्षक की नौकरी मिल गई। इसके बाद 2006 में ब्रिजित ने अपने पहले पति को तलाक दिया और माक्रों से शादी कर ली।
यूरोप के पत्रकार कहते हैं कि अगर इस तरह का मामला किसी और देश में होता तो शायद यह एक बड़ा चुनावी मुद्दा होता और विरोधी पार्टियां इसे जमकर भुनाती। लेकिन, फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा बिलकुल नही हुआ। फ्रांस के चुनावों में यह कोई मुद्दा बन ही नहीं सकता क्योंकि यहां के लोगों ने इससे कहीं बड़ी और गलत चीजें होती देखी है। उनके अनुसार वर्तमान राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद राष्ट्रपति रहते हुए 41 वर्षीय अभिनेत्री जुली गाये के प्रेम में पड़ गए थे। वे इस प्रेम में इस कदर डूबे थे कि सबकुछ भूल कर रातों को स्कूटर पर इस अभिनेत्री के घर के चक्कर लगाते दिख जाते थे। इस प्रकरण के बाद ओलांद की पत्नी ने उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया था। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति जैक्स चिराक ने एक सभा को संबोधित करते हुए अपने प्रेम संबंधों का खुलासा खुद ही कर दिया। एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा मित्तेरंद के प्रेम सम्बन्धों का किसी को पता नहीं था और एक दिन अचानक उनके अपनी प्रेमिका से हुए बच्चों का खुलासा हुआ था। जानकारों के मुताबिक इन सभी घटनाओं के सामने इमानुएल माक्रों का मामला तो कुछ भी नहीं है। साथ ही जिस ईमानदारी के साथ माक्रों ने हमेशा इस रिश्ते को स्वीकार किया उसने जनता के बीच उनकी छवि को बेहतर बनाने में मदद ही की है।

This post was published on मई 9, 2017 20:45

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

ईवीएम में कोई डिवाइस है जो वोट को मैनिपुलेट करता है?

क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More

मार्च 27, 2024
  • Videos

होली के दिन भी स्कूल खुला देख अभिभावक परेशान…

यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More

मार्च 24, 2024
  • Videos

हार्दिक पांड्या को मिली धमकी: रोहित शर्मा के फैंस ने कहा “रेस्ट इन पीस”

रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More

मार्च 20, 2024
  • Videos

पीएम मोदी के कॉन्फिडेंस की असली वजह जानिए…

पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

रोहिणी आचार्य क्या लालू यादव की सीट पर उम्मीदवार बनेंगी?

क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

बिहार एनडीए में सीट बंटवारा: बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग को 5, मांझी और कुशवाहा को 1-1 सीट मुख्य बातें:

बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More

मार्च 19, 2024