World

मेक्सिको में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार

मेक्सिको में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3,100 नये मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 90,664 पहुंच गयी है। राष्ट्रपति ह्यूगो लोपेज-गेटेल ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

लोपेज-गेटेल ने ट्विटर पर कहा कि, देश में अब तक कोरोना वायरस से 90,664 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से पिछले 14 दिनों में 16,964 लोगों में संक्रमण के लक्षण पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,152 मामले सामने आए है और इस वायरस से 151 और लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि, मेक्सिको में इस महामारी से अप्रभावित क्षेत्रों में 18 मई से रियायतें दी गई थी और सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में अन्य क्षेत्रों में रियायतें दिये जाने की योजना है।

इधर, भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 8,392 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 230 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,90,535 पहुंच चुकी है और कुल 5,394 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं, अब तक 91,819 लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक राज्य में 67,655 संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें से 36,040 मरीजों का उपचार जारी है, जबकि 29,329 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2,286 लोगों की मौत हुई है।

This post was published on जून 1, 2020 13:17

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022