डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि देश साल के अंत तक कोरोना वायरस की वैक्सीन ढूंढ लेगा। आपको बता दे की अमेरिका, कोरोना वायरस से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
हाल ही में कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान स्थित लैब से होने के पुख्ता सबूत के बारे मे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने दावा किया था। हालांकि पोम्पियो ने यह नहीं बताया कि, क्या चीन ने इस वायरस को जान बुझकर फैलाया है। इतना ही नही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चीन पर कोरोना वायरस को लेकर आक्रामक रहे हैं। साथ ही वह लगातार बीजिंग को कोरोना वायरस की सूचना छुपाने का दोष देते रहे हैं। इसके साथ ही उनका कहना है, कि चीन को इस गैरजिम्मेदारी की जवाबदेही लेनी चाहिए।
सूत्रों की माने तो, ट्रंप ने अपने जासूसों को कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने को कहा है। आपको बता दे की चीन ने कोरोना की उत्पत्ति स्थल वुहान के उस बाजार को बताया था, जहां चमगादड़ जैसे जानवर बेचे जाते हैं। लेकिन, अब बड़े पैमाने पर यह आशंका जताई जा रही है, कि यह वायरस चीन के लैब से ही आया है। लेकिन, पोम्पिओ ने अमेरिकी खुफिया विभाग के उस बयान पर भी सहमति जताई, जिसमें मोटे तौर पर कहा जा रहा है, कि कोविड-19 वायरस मनुष्य द्वारा निर्मित नहीं है या इसे अनुवांशिक रूप से विकसित नहीं किया गया है।
This post was published on मई 4, 2020 12:39
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More