24 साल में दिया 38 बच्चो को जन्म

​13 साल की उम्र मे पहली बार मां बनी मरियल नाबातांजी

संतोष कुमार गुप्ता

कंपाला। पुरे विश्व मे बढती जनसंख्या चिंता का विषय बन गया है। भारत जैसे देशो मे हम दो हमारे दो के नारे लगने लगे है। दो से अधिक बच्चे वाले को सरकारी नौकरी से वंचित करने की तैयारी चल रही है। दुसरे नजर से हम देखे तो मां नही बनने वालो को क्या क्या ताना दिया जाता है। उन्हे बांझ तक कहा जाता है। मां बनना हर औरत के लिए सौभाग्य की बात होती है। बिना मां बने महिला का जीवन अधूरा ही रहता है। लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो 24 साल में 38 बच्चों को जन्म दिया है। जी हां, हम बात कर रहे है युगांडा में रहने वाली मरियल नाबातांजी की। मरियम नाबातांजी 37 साल की उम्र में 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है।
आपको बता दें कि नबातांजी की बहुत कम उम्र में ही शादी हो गई थी और वह जब 13 साल की थी तब पहली बार मां बनी थी। युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव में रहने वाली मरियम को वहां सब बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मरियम ने छह बार ट्विंस, चार बार ट्रिपलेट्स और तीन बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है। उन्होंने केवल दो बार ही एक एक बच्चे को जन्म दिया है। मरियम बताती हैं कि उनके पिता के अलग अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे।
मरियन का कहना है कि उसका पति कोई मदद नहीं करता है। मरियम के बच्चों को अपने पिता का चेहरा भी याद नहीं है। वो अपने बच्चों की देखभाल में मरियम का साथ नहीं देता। मरियम का सबसे बड़ा बेटा 23 साल का है और उसने आखिरी बार अपने पिता को तब देखा था जब वो 13 साल का था।

बताया जाता है कि मरियम ने डॉक्टर्स से बर्थ कंट्रोल को लेकर सलाह भी ली थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। दरअसल मरियम की बॉडी में इतने अंडे प्रोड्यूस होते हैं, कि अगर वो मां नहीं बनेंगी, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। हालांकि डॉ. चार्ल्स किगगुंडु के मुताबिक उन्हें गलत सलाह दी गई है और कुछ तरीकों को अपनाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।