पिछले कुछ दिनों से गूगल के Gemini AI Photos के Nano Banana फीचर ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया है।
लोग इस फीचर का इस्तेमाल करके अपनी फोटो को 3D मॉडल, रेट्रो साड़ी लुक और एनिमेटेड कैरेक्टर्स में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
इस मामले पर गूगल ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि Gemini पर अपलोड की गई फोटो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
गूगल ने यह भी स्पष्ट किया कि Gemini टूल यूरोपीय GDPR और अमेरिका के CCPA जैसे सख्त डेटा प्राइवेसी नियमों का पालन करता है।
हालांकि गूगल का कहना है कि Gemini AI में अपलोड की गई तस्वीरें पूरी तरह से सुरक्षित हैं
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि असली खतरा फोटो के कंटेंट से नहीं, बल्कि उसमें छुपे मेटाडेटा से हो सकता है।
यदि आप सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करते समय अपनी लोकेशन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको मेटाडेटा को हटाना चाहिए।
Google’s Gemini AI और Nano Banana फीचर ने फोटो एडिटिंग के नए अवसर खोले हैं।
इसलिए, जब भी आप अपनी तस्वीरों को एडिट करें और सोशल मीडिया पर अपलोड करें, तो यह सुनिश्चित करें कि आपने सारी मेटाडेटा जानकारी हटा दी है।