आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज़ लॉन्च इवेंट पूरी तरह से फैशन और ग्लैमर से भरपूर रहा।
सुहाना खान ने येलो गाउन पहनकर सबका दिल जीत लिया। उनका यह एलीगेंट लुक रेड कार्पेट पर खास छाप छोड़ता दिखा।
तमन्ना भाटिया ब्लैक और सिल्वर शाइनी गाउन में पहुंचीं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रेड कार्पेट पर चलीं।
सोनाली बेंद्रे गुलाबी साड़ी में पहुंचीं और उनके इस एलीगेंट लुक ने सबका ध्यान खींच लिया।
गौतमी कपूर ब्लैक मिनी ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस पर लगा बड़ा ब्लैक रोज उनके लुक में ड्रामा और चार्म जोड़ रहा था।
शनाया कपूर का ग्रीन ड्रेस लुक पूरे इवेंट में अलग दिखा। स्लीक फिटिंग और मॉडर्न कट्स ने उनके आउटफिट को फ्रेश टच दिया।
आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज़ लॉन्च सिर्फ एक एंटरटेनमेंट इवेंट नहीं था, बल्कि यह फैशन शोकेस भी बन गया।