मुम्बई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की बैठक चल रही थी और देर शाम को कॉग्रेस ने एक एतिहासिक प्रस्ताव पारित कर दिया। भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव। अब तक स्वायत्तता की मांग करने वाली कॉग्रेस ने यह तय किया कि अब भारत में ब्रिटिश शासन नहीं चलेगा और इसकी तत्काल समाप्ति जरुरी है। इसके लिए आजादी के सबसे बड़े आंदोलन यानी भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा कर दी। कॉग्रेस से प्रस्ताव पारित होते ही 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हो गया। इसको अगस्त क्रांति भी कहा जाता है। उस समय पूरी दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध की आग में जल रही थीं। इस निर्णय से करीब चार महीने पहले अप्रैल 1942 में क्रिप्स मिशन के असफल होने से कॉग्रेस के लोगो में अंग्रेजो के प्रति अविश्वास का भाव प्रवल होने लगा था। आखिरकार कॉग्रेस को कठोर निर्णय लेने पड़े। यहां आपको याद दिलादें कि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने के पीछे एक रहस्य छिपा है। दरअसल, 17 साल पहले 9 अगस्त को ही काकोरी काण्ड हुआ था और इस घटना से ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिल गई थीं। लिहाजा कॉग्रेस ने एक बार फिर से 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की शंखनाद करके ब्रिटिश हूकूमत को कड़ा संदेश देना चाहती थीं। काकोरी कांड के संबंध में बात करेंगे। फिलहाल जानते है कि क्या है भारत छोड़ो आंदोलन और उस वक्त इसकी जरुरत क्यों पड़ी? देखिए, इस रिपोर्ट में…
This post was published on जुलाई 24, 2020 16:29
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More