Uttar Pradesh

कहां गया योगी आदित्य नाथ का एंटी रोमियो दस्ता

कॉलेज की छात्राओ ने कहा – चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात

संतोष कुमार गुप्ता

​योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद मजनूओ पर शामत आ गया था। एंटी रोमियो स्कैवड ने इनका जीना मुहाल कर दिया था। पार्क तो क्या खुले सड़को पर भी घुमने से यह प्रेमी जोड़ा डरते थे। किंतु  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ द्वारा बनाई गई एंटी रोमियो स्कवैड अब ढीली पड़ गई है। एक प्रतिष्ठित अखबार के खबर के मुताबिक, अब स्कूलों और कॉलेजों के बाहर पुलिस तैनात नहीं रहती और माहौल पहले जैसा हो गया है। खबर में मेरठ के आर जी गर्ल्स पीजी कॉलेज का जिक्र किया गया है। उसमें लड़कियों के पेपर के वक्त बाहर काफी लड़के घूमते देखे गए। पुलिस वहां से नदारद थी। बता दें कि योगी आदित्य नाथ ने 19 मार्च को शपथ लेने के दो दिन बाद एंटी रोमियो स्कवैड का गठन किया था। स्कवैड की टीम 11 जिलों में ‘रोमियो’ को निशाना बना रही थी। इसके लिए पार्क,  कॉलेज, सड़क पर कड़ी चौकसी की जा रही थी।

पुलिस की गैर मौजूदगी में स्टूडेंट्स फिर से दहशत में हैं। एंटी रोमियो स्कवैड का जिक्र करते हुए बीए की एक लड़की ने अपना नाम नही छापने की शर्त पर कहा कि, ‘दो दिन का खुमार था बस।’ दूसरी लड़की ने कहा कि पुलिस वाले पेपर वाले दिन दिखते हैं बाकी दिन वे वहां नहीं होते। वही पुरानी बात चार दिन की चांदनी फिर पुरानी रात। इसपर पुलिसवाले अपनी सफाई में कह रहे हैं कि उनकी तरफ से अब भी कार्रवाई की जा रही है लेकिन अब वे लोग शिकायत मिलने पर ही एक्शन लेते हैं।

मेरठ के आम लोगों ने योगी सरकार के इस कदम की तारीफ की लेकिन उसको लागू करने के तरीके को गलत बताया। लोगों ने बताया कि इससे लोगों में डर का माहौल था। यहां तक कि अगर भाई अपनी बहन को कॉलेज छोड़ने जाते थे तो कॉलेज से काफी पहले ही उतार देते थे। उन्हें डर होता था कि कहीं पकड़ ना लिया जाएं।

This post was published on अप्रैल 19, 2017 09:54

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024
  • Videos

Rohini Acharya : मुझे लग रहा है की मैं अपने मायके आ गई हूँ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More

अप्रैल 11, 2024
  • Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More

अप्रैल 10, 2024
  • Videos

Vaishali में होगा घमासान…परिणाम चौकाने वाला हो सकता है

Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More

अप्रैल 10, 2024