Home Uttar Pradesh रहस्यमयी तरीके से पर्वतारोही लापता

रहस्यमयी तरीके से पर्वतारोही लापता

एवरेस्ट पर पहुंचने के बाद हुआ लापता

दुनिया की सबसे उंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट से एक पर्वतारोही रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है। लापता हुए पर्वतारोही का नाम रवि कुमार है और वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने बाला है। अंतिम विश्राम स्थल बालकनी पहुंचने के बाद से उसका अपने अन्य साथियों से संपर्क टूट गया।
हिमालयन टाइम्स की खबर के अनुसार अरण ट्रेक्स के प्रबंध निदेशक चेवांग शेरपा ने कहा कि कुमार कल दोपहर 1:28 बजे 8848 मीटर उंचाई पर माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक पहुंचे थे। शेरपा के अनुसार कुमार के पर्वतारोही गाइड लाकपा वोंग्या शेरपा भी अधिक ठंड की वजह से अचेतावस्था में मिले हैं। अधिकारी के अनुसार नीचे उतरने के दौरान कुमार और उनके गाइड अलग-अलग हो गये। शेरपा ने कहा, लापता पर्वतारोही की तलाश के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version