संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। फकुली ओपी क्षेत्र के ढोढ़ी रतन गांव में शुक्रवार को पांच उल्लू को मृत अवस्था में देखा गया। बताया जाता है कि उल्लुओं की मौत ठंड के कारण हो रही है। उल्लुओं का यह झुंड गांव के पुराने मंदिर में रहा करता था। उनमें से पांच उल्लू की मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह पास के एक खेत में अलग- अलग उल्लू का मृत अवस्था में देख कर गांव में यह खबर फैल गई और लोग वहां सैकड़ों की संख्या में जुट गए। मौत की सूचना पर उपमुखिया मंजू देवी व गांव के चितरंज कुमार एवं भरत भगत समेत सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दिया है तथा और बचे उल्लू की मौत नही हो, इसके लिए उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। गांव के लोगो ने आशंका जताया है कि उल्लू की मौत अत्यधिक ठंड की वजह से हुई है।
This post was published on जनवरी 5, 2018 22:11
हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More
Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8 Read More
किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More
चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More
Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More