दुष्कर्म हेतु किशोरी को अगवा करने का किया प्रयास

जहानाबाद। जहानाबाद शहर में गुरुवार की सुबह दुष्कर्म के नियत से एक किशोरी को अगवा करने की कोशिश पर स्थानीय लोग भड़क गये और पुलिस पर पथराव करने लगे। गुस्साए ग्रामीण आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जबरदस्त बवाल काटा और सड़क पर ही टायर जला करके अपने आक्रोश का इजहार करने लगे।

जानकारी के मुताबिक मुहल्ले की एक किशोरी अपने घर के समीप चापाकल पर बर्तन धो रही थी। तभी पड़ोस के ही चार युवकों ने किशारी को दुष्कर्म के नियत से अगवा करने का प्रयास किया। इसी क्रम में किशोरी के चचेरे भाई ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पीड़िता कि पिता व अन्य परिजन जुट गए। परिजन को आते देख सभी आरोपित भाग निकले। इस मामले की शिकायत पीड़ित किशोरी के परिजनों ने बुधवार की देर रात ही पुलिस में कर दी थी। लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार की सुबह लोग भड़क गए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply