पटना नगर निगम पर महिलाओं का शानदार कब्जा

75 सीटों में से 49 पर महिलाएं जीती

पटना। बिहार की राजधानी पटना नगर निगम पर आधी आबादी का कब्जा हो गया है। अभी तक 75 वार्डों के परिणाम मिलें हैं, इसमें 49 पर महिलाओं ने जीत कराई है।
पटना नगर निगम चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला रहा। कई दिग्गज हार गए। अधिकतर नए चेहरे चुनकर आए हैं।
निवर्तमान डिप्टी मेयर अमरावती को हार का मुंह देखना पड़ा। अमरावती के पति भी चुनाव हार गए हैं। पूर्व डिप्टी मेयर रूप नारायण मेहता भी चुनाव हार गए हैं। इधर, महानगर योजना समिति के उपाध्यक्ष संजय सिंह भी अपने प्रतिद्वंद्वी से हार गए हैं। वह वार्ड छह से चुनाव लड़ रहे थे। सशक्त स्थायी समिति के सात में से पांच सदस्य चुनाव हार गए हैं।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।