Society

पूर्व सैनिक के परिवार के सात लोगो ने की खुदकुशी

दिल्ली के बाद अब रांची से आई दहलाने वाली खबर

भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगो के आत्महत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 7 लोगो के द्वारा सामुहिक आत्महत्या करने की खबर ने पूरे देश को एक बार फिर से सकते में खड़ा कर दिया है। घटना, कांके थाना के रसंडे की है। एक ही घर के 7 लोगों ने रहस्यमयी तरीके से आत्महत्या कर ली है। फिर वहीं सवाल कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि एक ही परिवार के 7 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली? बहरहाल, पुलिस तफ्तीश में जुट चुकी है।
पिछले महीने यहां आया था पूर्व सैनिक का परिवार
गौरतलब बात ये है कि खुदकुशी करने वाला इस परिवार का मुखिया आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ यहां रहने आया था। फिलहाल, पुलिस पड़ोसियों से उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी तक जो बात सामने आया है, वह ये कि खुदकुशी करने वाला यह परिवार मूल रूप से भागलपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक भागलपुर के अवकाश प्राप्त सैनिक दीपक झा पिछले महीने ही अपने पूरे परिवार के साथ रांची के इस घर में शिफ्ट हुआ था। इस बीच परिवार में एक बच्चे का जन्मदिन भी बेहद धूमधाम से मनाया गया था। लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक ही साथ इतने सारे लोगों ने सुसाइड कर ली?
स्कूल वैन के आने के बाद हुआ खुलाशा
पड़ोसियों का कहना है कि रात में दीपक झा पूरा परिवार रोजमर्रा की भांति चहलकदमी करते हुए देखे गये थे। पड़ोसियों के मुताबिक घर में किसी तरह के झगड़ा या विवाद होने की कोई आवाज किसी को भी सुनाई नहीं पड़ी। पुलिस के आरंभिक जांच में पता चला है कि सात लोगों ने खुदकुशी की है। बतातें चलें कि मृतक दीपक झा की बेटी स्कूल जाती थी और उसको ले जाने के लिए स्कूल का वैन रोज सुबह में आता था। घटना के रोज भी सुबह स्कूल का वैन आया। किंतु, वैन चालक के द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने के बाद भी जब परिवार से कोई नहीं आया, तब इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई। जब मकान मालिक ने यहां पहुंच कर अंदर झांका तो पूरे मामले का खुलाशा हो गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलाशा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के दो लोगों का शव झूलते हुए अवस्था में बरामद किया और बाकी पांच लोगों का शव बिस्तर से बरामद किया है। आपको याद ही होगा कि दो महीने पहले ही दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद झारखंड के ही हजारीबाग में एक कारोबारी परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी और अब झारखंड के ही रांची में एक ही परिवार के 7 लोगो के खुदकुशी से हर कोई हैरान है।

KKN Live के इस पेज को फॉलो कर लें और यदि आप सीधे हमसे जुड़ना चाहतें हैं तो KKN Live का न्यूजएप डाउनलोड कर लें।

This post was published on जुलाई 30, 2018 13:54

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024
  • Videos

Rohini Acharya : मुझे लग रहा है की मैं अपने मायके आ गई हूँ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More

अप्रैल 11, 2024
  • Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More

अप्रैल 10, 2024
  • Videos

Vaishali में होगा घमासान…परिणाम चौकाने वाला हो सकता है

Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More

अप्रैल 10, 2024