मादा को खुश करने के लिए नर डाल्फिन को करना पड़ता है करतब

आस्ट्रेलिया। शोध से पता चला है कि डाल्पिनो के बीच भी भवनात्मक रिश्ता होता है। मादा डाल्फिनों को आकर्षित करने के लिए नर डाल्फिन उन्हें तोहफा देते हैं और विशेष प्रकार की आवाजें निकालने के साथ ही मादा को खुश करने के लिए कई तरह के करतब भी दिखाते हैं। वैज्ञानिकों को पहली बार यह जानकारी मिली है।

वैज्ञानिकों ने उत्तर-पश्चिम आस्ट्रेलिया में तटीय डाल्फिनों पर एक दशक तक शोध किया। इस शोध में पश्चिम आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी शामिल थे। शोध के अनुसार नर डाल्फिन मादा डाल्फिनों को बड़ी संख्या में समुद्री स्पंज तोहफे में देते हैं। इसके अलावा आवाजें निकालने के साथ ही करतब भी दिखाते हैं। यह पहला मौका है जब उनके व्यवहार का दस्तावेजीकरण किया गया है। यह शोध जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply