Categories: Society

इसाई धर्म प्रचारक करता था महिलाओं का यौन शोषण

प्रेयर के नाम पर फांसता था महिलाओं को

बिहार। पटनासिटी के गुलजारबाग क्षेत्र में ईसाई धर्म प्रचारक यानी पास्टर के द्वारा धर्मिक बात बताने की आर में महिलाओं के साथ बलात्कार करने का शर्मनाक खेल उजागर हुआ है। बहरहाल, महिला थाने की पुलिस ने पास्टर चंद्रमा राज को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से रोहतास का रहने वाला है। फिलहाल दो महिलाओं ने पास्टर पर रेप का इल्जाम लगाया है जिनमें से एक ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
पीड़ित महिलाओं ने खुलासा किया है कि पास्टर अब तक तकरीबन 24 महिलाओं के साथ गलत कर चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इधर, रविवार शाम पास्टर की गिरफ्तारी के बाद महिला थाने में जमकर हंगामा हुआ। कुछ महिलाएं पास्टर के पक्ष में थाने पहुंचीं थीं। उनका कहना था कि पास्टर को गलत तरीके से फंसाया गया है।
प्रेयर के नाम पर महिलाओं का करता था यौन शोषण
पास्टर प्रेयर के नाम पर महिलाओं को बुलाता था। शुरुआती दौर में महिलाओं से मीठी-मीठी बात कर उन्हें अपने जाल में फांसता था। इसके बाद महिलाओं का दुख-दर्द जानकर उन्हें उसका निवारण करने का दावा करता था। पीड़ित महिलाओं की मानें तो पास्टर महिलाओं को अकेले में बुलाता था।
केस करने से डर रही थीं महिलाएं
पीड़ित महिलाएं पास्टर के खिलाफ केस करने से डर रही थीं। तब उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना राय भट्ठ से मुलाकात की। अर्चना ने महिलाओं से बात की फिर पीड़ितों को आगे आने को कहा। वे महिलाओं को थाने तक ले गईं। पहली बार 23 सितंबर को यह मामला सामने आया था। आठ अक्तूबर को एक महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
मिठाई खिलाकर करता था महिला को बेहोश
महिलाओं का आरोप है कि पास्टर उन्हें धार्मिक बातें सुनाने के बाद मिठाई खिलाता था। इसके बाद वे बेहोश हो जाती थीं। जिन महिलाओं के साथ पारिवारिक परेशानी होती थी पास्टर उनसे पर्सनल प्रेयर करने की बात कहता था। इसके बाद पटनासिटी के गुलजारबाग स्थित अपने कमरे पर बुलाता था। यहां रेप करने के बाद वह महिलाओं को उल्टी-सीधी बात समझाकर चुप कर देता था। इस पूरे प्रकरण में एक अन्य महिला का नाम सामने आ रहा है जो पास्टर की करीबी है। वह महिलाओं को फंसाकर पास्टर के पास लाया करती थी।

This post was published on अक्टूबर 23, 2017 15:18

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

रोहिणी आचार्य क्या लालू यादव की सीट पर उम्मीदवार बनेंगी?

क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

बिहार एनडीए में सीट बंटवारा: बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग को 5, मांझी और कुशवाहा को 1-1 सीट मुख्य बातें:

बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच समझौता कैसे हुआ? बीजेपी ने आखिर पशुपति पारस को ऐसी कौन सी सीट दी है…

आपसोच रहे होंगे कि चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच समझौता कैसे हुआ बीजेपी… Read More

मार्च 14, 2024
  • Videos

पवन सिंह का चुनावी यू-टर्न: क्या बीजेपी से किनारा कर लेंगे?

पवन सिंह ने बीजेपी से टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से मना कर दिया… Read More

मार्च 14, 2024
  • Videos

Article 371 – संविधान का अनुच्छेद 371 क्या है? क्या लद्दाख को मिलेगा विशेष प्रावधान?

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371 को लेकर… Read More

मार्च 12, 2024