Categories: Sports

किसका बोलेगा बल्ला, धौनी या उथप्पा

संतोष कुमार गुप्ता

कोलकाता। लय मे लौट चुके राइजिंग सुपरजायंट पुणे की टीम का मुकाबला बुधवार को जीत की रथ पर सवार कोलकत्ता नाइटराइडर्स से होगा।आइपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स,महेंद्र सिंह धोनी व कपत्तान स्टीव स्मिथ से सजे पुणे की टीम केकेआर को प्ले आफ मे जाने से रोकना चाहेगी। लगातार 3 मैच में जीत के बाद एक हार से सतर्क कोलकाता आज यहां जब उत्साह से लबरेज पुणे का सामना करेगा तो उसका लक्ष्य अपना अभियान फिर से पटरी पर लाकर टी 20 प्लेआफ में जगह सुनिश्चित करना होगा।

कोलकाता का अब तक का अभियान शानदार रहा है। उसने दस मैचों में 7 जीत से 14 अंक हासिल किए हैं और अगर वह कल जीत दर्ज कर लेता है तो प्लेआफ में उसकी जगह तय हो जाएगी। यह अलग बात है कि पिछले दस दिन के अंदर 3 मैचों में जीत के बाद  हैदराबाद ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके उसके विजय अभियान पर रोक लगा दी थी।
गौतम गंभीर की टीम अब उस मैच में मिली हार से सबक लेकर यहां किसी भी तरह की गलती से बचना चाहेगी। असल में तब डेविड वार्नर के ‘वन मैन शो’ के सामने कोलकाता ही नहीं अगर कोई भी अन्य टीम होती तो उसके लिए जीत दर्ज करना मुश्किल ही होता।
पुणे की बात करें तो बेंगलूर और गुजरात  को हराने के बाद उसकी निगाह जीत की हैट्रिक पूरी करने पर है। पुणे की टीम के दस मैचों में 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। स्टीवन स्मिथ की अगुवाई वाली टीम अच्छी तरह से समझती है कि यदि उसे आगे ‘अगर मगर’ की डगर पर चलने से बचना है तो फिर किसी भी तरह की ढिलाई से बचना होगा।  पुणे की लिए खुशी की बात यह है कि इस साल नीलामी में भारी भरकम कीमत पर बिके बेन स्टोक्स अब टीम के भरोसे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। गुजरात के खिलाफ कल पुणे में इंगलैंड के इस आलराउंडर ने अपने दम पर टीम को जीत दिला दी थी।  पुणे ने 162 रन के लक्ष्य के सामने चार विकेट 42 रन के अंदर गंवा दिए थे।
इसके बाद स्टोक्स ने 67 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलायी थी। इस बीच उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की थी। धोनी फिर से टीम के लिए उपयोगी साबित हुए और उन्होंने पारी संवारने की अपनी क्षमता का शानदार नमूना पेश किया।

This post was published on मई 3, 2017 12:08

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022