संतोष कुमार गुप्ता
औरेंज कैपधारी डेविड वार्नर व पर्पल कैपधारी भुवनेश्वर कुमार की टीम सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर से बुलंदी के साथ मैदान मे उतरने को तैया है।वही जहीर खान की अगुवाई वाली दिल्ली डेयरडेविल्स भी इस बार शानदार प्रदर्शन को लालायित है। आईपीएल के दसवें सीजन के 21 वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। दिल्ली को हैदराबाद इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। दिल्ली को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि उसका सामना ऐसी टीम से होने जा रहा है जिसके खिलाड़ियों के पास औरेंज और परपल कैप हैं। डेविड वॉर्नर 235 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं तो वहीं भुवनेश्वर कुमार के नाम दसवें सीजन में सबसे अधिक 15 विकेट हैं।
पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने अंतिम ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था वहीं दिल्ली को केकेआर के से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स के पांच मैचों में छह अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। दिल्ली चार अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।दिल्ली की टीम को लगातार फेरबदल करना भी महंगा पड़ रहा है।हाल ही मे टीम से जुड़ने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज अपना कोई प्रभाव नही छोड़ सके है।
This post was published on अप्रैल 19, 2017 09:48
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More