विश्व कप के जीत का जश्न मनाती भारतीय टीम
एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद 2011 में विश्व कप जीता था। उस विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मोहाली में भारत और पाकिस्तान के बीच आज के दिन ही खेला गया था। जब सचिन तेंदुलकर के बिस्फोटक पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी।
मैच में भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वीरेन्द्र सहवाग 38 रन बना कर आउट हो गये साथ ही गौतम गंभीर ने भी मात्र 27 रन ही बनाये। तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने भी उस मैच में मात्र 9 रन बनाये और युवराज सिंह ने तो अपना खाता भी नहीं खोला। रन न बनने के कारण भारतीय टीम मुश्किल में आ गयी थी, लेकिन उसके बाद भारतीय कप्तान एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर ने क्रमशः 25 और 85 रन बनाए। अंत में सुरेश रैना के नाबाद 36 रनों की मदद से भारत ने 261 रन बनाए। आपको बता दे की पाकिस्तानी टीम 261 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और आज के दिन ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
2011 का विश्व कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। जिसमें भारत ने श्रीलंका को हराकर अपने 28 साल के सपने को पूरा किया था। जिसके बाद एमएस धोनी, कपिल देव के बाद विश्व कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गये थे।
भारत का एक ऐसा गीत है जिसे सुनते ही आंखें नम हो जाती हैं और… Read More
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित होने वाली NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा… Read More
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को एक बार फिर चीन विवाद को लेकर मोदी सरकार पर… Read More
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की Test Series में रनों की… Read More
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जिन्हें इंडस्ट्री में "मिल्की ब्यूटी" के नाम से जाना… Read More
भारत द्वारा हाल ही में किए गए Operation Sindoor के प्रभाव से हतप्रभ पाकिस्तान ने… Read More