Sports

श्रेयस अय्यर ने अनोखे अंदाज में की बैटिंग प्रैक्टिस, कहा “यह जादू है हकीकत”

इस समय भारत में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू है और ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर में कैद रहते हुए अपनी क्रिएटिविटी का भरपूर परिचय दे रहे हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी कला को दिखा रहे हैं। इस विडियो में अय्यर अपने बल्ले से टेनिस बॉल को मारते हैं, तो वह उनके कुत्ते के पास जाती है और फिर उनके परिवार वालों से होते हुए पंखे से टकराकर अलमारी में रखे एक ग्लास में जाती है।

उन्होने इस वीडियो के अंत में कहा, “यह जादू है या हकीकत।’ साथ ही, उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘बैटिंग प्रैक्टिस।’ आपको बता दें कि, यदि हालात सामान्य होते तो, अय्यर इस समय IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे होते। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले IPL में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था।

बता दें कि, पिछले कुछ समय में श्रेयस अय्यर ने लिमिडेट ओवर के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम में चौथे नंबर के स्लॉट को भर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई थी। अय्यर ने पाँच T-20 मैचों की सीरीज में 51 की औसत से 153 रन बनाए थे। अय्यर इस सीरीज में केएल राहुल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे।

This post was published on मई 31, 2020 18:35

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022