मुंबई। सोमवार को आइपीएल का मैच खास होगा।मुकाबला मुम्बई इंडियंस व राइजिंग सुपरजायंट पुणे के बीच होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस की टीम मैच जीतकर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेगी। वही पुणे को जीत दिलाना महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। इस बार के आईपीएल में छह मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बुलंद हौसलों के साथ पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ हाथ आजमाने के लिए 24 अप्रैल को मैदान में उतरेगी। यहां एक खास बात यह भी है कि यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए इसलिए भी कुछ खास होगा क्योंकि उनकी टीम के मेंटर और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 24 अप्रैल को 44वां जन्मदिन होगा।
जिस तरह से आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्का मारकर मैच को जिताया था उसके बाद पुणे की टीम इस मैच में खुद को एक बार फिर से साबित करने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल की अंकतालिका में मुंबई की टीम शीर्ष पर बरकरार है। लेकिन जिस तरह से पुणे के आखिरी मैच में टीम की जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी रहे उसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है।
महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे, ऐसे में अहम मौके पर उनका फॉर्म में वापसी करना पुणे की टीम के लिए काफी राहत का संकेत हो सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली के खिलाफ अपने छोटे स्कोर 142 रन को बचाने में जिस तरह से सफल रही उसके बाद पुणे की टीम के लिए मुंबई की धारदार गेंदबाजी से पार पाना भी चुनौतीभरा होगा।
इस मैच में पुणे के इमरान ताहिर मुंबई की टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा स्पिन गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर सके हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी वह स्पिन गेंदबाजी का शिकार हुए थे। ऐसे में मुंबई की उछालभरी पिच पर इमरान ताहिर काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लेकिन मुंबई की टीम के लिए राहत की खबर यह है कि केरून पोलार्ड और हार्दिक पांड्या फॉर्म में हैं हालांकि वह पिछले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन दोनों ही तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं।
मुंबई के तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेगन टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, हालांकि इस बात पर नजर रहेगी कि क्या वह पुणे के खिलाफ मैच से पहले टीम के लिए उपलब्ध होंगे। मैकलेगन दिल्ली के खिलाफ मैच में घायल हो गए थे, उन्होंने इस मैच में महज 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं पुणे की गेंदबाजी के साथ कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन एक सधी हुई गेंदबाजी टीम को बेहतर स्थिति में ला सकती है ।
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार
पुणे सुपरजायंट्स
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा।
This post was published on अप्रैल 24, 2017 11:28
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More