मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में राइजिंग पुणे को सिर्फ 1 रन से हराकर कर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 130 रनों का पीछा करते हुए पुणे मैच के बिल्कुल नजदीक पहुंचकर हार गई। फाइनल के 20वें ओवर में स्टीव स्मिथ 51 और मनोज तिवारी 7 आउट हो गए। जिसके बाद क्रीज पर क्रिस्चियन और सुंदर थे, आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे, लेकिन 2 रन ही बना सके और मुंबई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत लिया।
इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के 10वें सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के सामने 130 रनों का टारगेट रखा। शुरुआत में ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई और लगातार विकेट गिरते रहे। मुंबई की ओर से सबसे अधिक क्रुनाल पंड्या ने 47 रन बनाए। वहीं शानदार गेंदबाजी करते हुए उनादकट, क्रिस्चियन और जैम्पा ने 2-2 विकेट झटके। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
आईपीएल फाइनल के कुछ रोचक मोड़
– पुणे की शुरुआत की कुछ खास नहीं रही। ओपनर बैट्समैन राहुल त्रिपाठी 7 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में आउट किया।
– इसके बाद पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे। रहाणे ने उनके साथ मिलकर 54 रन की साझेदारी की। हालाकिं एक जीवनदान मिलने के बाद रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
– चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने स्मिथ के साथ कुछ देर क्रीज पर शेयर किया, लेकिन 10 रन के स्कोर पर बुमराह ने उन्हें चलता कर दिया।
– इसके बाद मनोज तिवारी और स्मिथ ने कुछ देर पार्टनरशिप की, लेकिन 20वें ओवर में मैच की तस्वीर बिल्कुल बदल गई। स्टीव स्मिथ 51 और मनोज तिवारी 7 पर आउट हो गए। क्रीज पर क्रिस्चियन और सुंदर थे, आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे, लेकिन 2 रन ही बना सके और मुंबई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत कर आईपीएल का इतिहास रच दिया।
This post was published on मई 22, 2017 00:08
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More