Home National अपने ही लूटते है महिलाओं की इज्जत

अपने ही लूटते है महिलाओं की इज्जत

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि दस मामलों में से सात मामलो में महिलाओं की इज्जत पर हमला करने वाले उसके परिचित होते हैं। लिहाजा, परिवार को चाहिए कि वह अपने बेटो के लालन पालन में बदलाव करें।

हालांकि, रक्षा मंत्री ने कहा कि कानूनी एजेंसियों को और सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ कानून के बूते बलात्कार की घटनाओ को रोक पाना संभव नही है। फिक्की की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि दस मामलों में से सात मामलो में आरोपी पीड़ित का परिचित ही होता है। लड़कियो के पहनावे को बलात्कार की वजह बताने को रक्षा मंत्री सीतारमण ने बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात होती तो बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे यौन उत्पीड़न के शिकार नही होते।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version