Society

पति की चिता पर श्रृंगार करके जली महिला

पूजा श्रीवास्तव
मध्य प्रदेश। इलाज के लिए जाते हुए पति ने अपने पत्नी से कहा कि अब मैं जा रहा हूं। इस पर पत्नी ने जवाब दिया है कि आप चलो मैं भी पीछे से आ रही हूं। जीहां, यह किसी फिल्म का दृश्य नही। बल्कि, हकीकत है। और यह खबर आई है, मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई के पिपरिया गांव से।

दरअसल, भारत में पद्मावत फिल्म के रिलीज के साथ ही जौहर और सती प्रथा को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। एक महिला ने पति की मौत के कुछ ही देर बाद सुहागन का श्रृंगार कर खुद को जिंदा जला लिया है। परिवार के लोगो ने दोनों की अंत्येष्टि साथ में की है।
बतातें है कि गांव का रहने वाला बलबीर सिंह राजपूत को दिल की बीमारी के बाद निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि बलबीर को अपनी मौत का अहसास हो गया था। इस वजह से उन्होंने सागर के लिए इलाज के लिए ले जाने के दौरान पत्नी से कहा था कि अब मैं जा रहा हूं। इस पर उसकी पत्नी रामवती ने जवाब दिया आप चलो मैं भी पीछे से आ रही हूं और रामवती ने इसे सच करके दिखा भी दिया।
परिजन बताते है कि पति की मौत के बाद रामवति ने संयम नहीं खोया। उसने अपने सभी परिजनों को दिलासा दिया। बिलासपुर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बेटे से फोन पर बात की। इसी दौरान देवरानी की तबीयत बिगड़ी तो सब उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान रामवती ने सबकी नजरें बचाकर दुल्हन की तरह पूरा श्रृंगार किया और बाथरूम में जाकर कपड़ों का ढेर से एक आसन बनाया और हाथ जोड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया।

This post was published on फ़रवरी 6, 2018 09:59

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022