संजय कुमार सिंह
मनियारी। मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में शनिवार की सुबह मोहम्मद फिरोज के घर में अचानक आग लग गई। उस वक्त मो. फिरोज की पत्नी सकिना खातुन अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। किसी तरह सकिना व उसके बच्चों को आग से लपटो से बाहर निकाला जा सका। इस बीच सकिना के चिल्लाने की आवाज से गांव के लोगों के आने पर आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में बंधे पांच बकरियां व दर्जनों मुर्गियां झुलस गई और बाद में उसकी मौत भी हो गई। इस आग से घर में रखे दस हजार रुपये समेत लाखों की संपत्ति खाक हो गई। सकिना खातुन ने घटना की शिकायत लिखित रूप से मनियारी थाना में दर्ज करा दी है। इधर स्थानीय पंसस उमेश कुमार राज ने कुढ़नी सीओ नीरज कुमार सिंह को सूचित करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
This post was published on नवम्बर 18, 2017 22:48
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More