वाजिद खान
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का उम्र 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपना संगीत दिया है। साथ ही, वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दी है।
संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्विटर के जरिये वाजिद के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं।अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे। वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं हैरान और टूट गया हूं।’
वाजिद के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, “वाजिद खान के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। एक उज्ज्वल मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई।”
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वहीं कुछ रिपाेर्टस की माने तो वह कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाये गए थे। रविवार की शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और फिर वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
This post was published on जून 1, 2020 13:02
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More