मीनापुर। मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड की तुर्की पुरानी घरारी गांव में एक धार्मिक स्थल के समीप सड़क की घेराबंदी से दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों गुट के लोग आमने सामने आ गए। लेकिन प्रशासन व विधायक की तत्परता से विवाद को तत्काल शांत कर दिया गया है।
बताया गया कि आज सुबह गांव के एक धार्मिक स्थल के पास सड़क पर ही कुछ लोगों ने घेराबंदी करने लगे। इसका दूसरे गुट के लोगो ने विरोध करना शुरू कर दिया। इससे गांव में तनाव का महौल उत्पन्न हो गया। लेकिन घटना की सूचना मिलते ही विधायक मुन्ना यादव, प्रशिक्षु आईएएस बीडीओ वर्षा सिंह व थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगो को शांत कराया और स्थिति को बिगड़ने से पहले ही सम्भाल लिया। प्रशिक्षु आईएएस वर्षा सिंह ने आपसी समझौते के आधार पर मामले का निष्पादन कर देने का दावा किया है।
This post was published on फ़रवरी 16, 2018 20:47
हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More
Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8 Read More
किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More
चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More
Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More