मुजफ्फरपुर। बिहार के शहरो में घू रहे आवारा कुत्तो का होगा बंध्याकरण ऑपरेशन। पटना हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका के आलोक में नगर निगम से इस बाबत जवाब मांगा है। कोर्ट से मिली नोटिस के आलोक में मुजफ्फरपुर के नगर विकास एवं आवास विभाग के निदेशक भरत झा ने नगर आयुक्त से आवारा कुत्तों के बंध्याकरण की जानकारी मांगी है। पूछा है कि नगर निगम क्षेत्र में कितने लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है और इस कारण कितने लोगों की मौत हुई? उन्होंने निगम से तीन वर्षों का आंकड़ा मांगा है। एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी हाईकोर्ट में दायर याचिका के आलोक में मांगी गई है। मालूम हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने बीते साल आवारा कुत्तों के बंध्याकरण को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा था।
This post was published on अक्टूबर 13, 2017 19:49
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट इनदिनो काफी चर्चा में है। आख़िर यह कानून है क्या? इसको… Read More
प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट इन दिनो काफी चर्चा में है। आख़िर यह कानून है क्या?… Read More
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More