Home Society मीनापुर में भाई बहन सहित तीन की डूबने से मौत

मीनापुर में भाई बहन सहित तीन की डूबने से मौत

मीनापुर। मीनापुर और सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के दो गांव में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। वही, घर गिरने से बनुआ गांव में गृह स्वामी 60 वर्षीय सीताराम राय की मलबे में दब कर मौत हो गई है। इधर, बाढ़ की पानी में डूबने की पहली घटना मीनापुर थाना के धारपुर गांव की है। जहां 10 वर्षीय अमित कुमार व आठ वर्षीय अंशु कुमारी की डूबने से मौत हो गई है। दोनों भाई-बहन पानी लाने के लिए घर से निकले थे।
वहीं सिवाईपट्टी थाना के घोसौत गांव में 16 वर्षीय सचिन अंसारी की डूब कर मौत हो गई है। सचिन अपने घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए जा रहा था। एनडीआरएफ की टीम ने तीनों के शव को गहरे पानी से निकाल कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरी ओर बनुआ गांव में घर गिरने से गृह स्वामी 60 वर्षीय सीताराम राय की मलबे में दब कर मौत हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version