Categories: Society

शराबी को टांग कर पहुंचाया थाना

पूर्णिया। पूर्णिया में एक शराबी को लोगो ने बांस में टांग कर थाना पहुंचा दिया। यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, धमदाहा अनुमंडल के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित घरारी गांव के शराबी रंजन यादव को उसके ही बड़े भाई दिलीप यादव और अन्य परिजन ने बांस में बांधकर थाने पहुंचा दिया। थाने में जांच की गयी तो शराब पीने की बात पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि, मीरगंज थानाध्यक्ष ने शराबी को बांस पर टांग कर थाना लाने से इनकार कर दिया है। बतातें चलें कि जमीन विवाद में नशे में धुत्त होकर भाई -बहन के साथ मारपीट करने वाले घरारी गांव निवासी रंजन यादव को उसके परिजन पकड़ कर थाने लाये थे।
स्थानीय लोगों की माने तो सूबे में शराबबंदी के बाद भी रंजन अक्सर शराब पीकर गांव में हंगामा करता था और घर में मारपीट व गाली-गलौज करता था। पहले तो लोगो ने उसे पुलिस और सरकार के सख्त कानून के नाम पर उसे डराया। किंतु, जब रंजन यादव ने नहीं माना तो उसके भाई और परिजनों ने मिलकर न सिर्फ हाथ-पैर बांध दिये बल्कि बांस पर टांग कर थाना भी पहुंचा दिया। साथ ही उसके खिलाफ लिखित शिकायत भी की। स्मरण रहे कि इससे पहले भी के हाट के एक माता-पिता ने अपने ही शराबी बेटे को पुलिस के हवाले किया था। बेटा हर दिन शराब पीकर घर में बूढ़े मां-बाप के साथ मारपीट की घटना किया करता था।

This post was published on नवम्बर 27, 2017 18:44

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022