Home Bihar लालू यादव के आवास पर हुआ रूद्राभिषेक

लालू यादव के आवास पर हुआ रूद्राभिषेक

भोले की शरण में लालू यादव का पूरा परिवार

बिहार। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भोले की शरण में चले गयें हैं। सावन की दूसरे सोमवार को लालू-राबड़ी के घर भगवान शिव का रूद्राभिषेक महायज्ञ हो रहा है। कहतें हैं कि बिहार में जारी सियासी घमासान और राजनीतिक दांव-पेंच के बीच लालू यादव का पूरा परिवार अब भगवान की आराधना में लग गया है।
सोमवारी पर सुबह-सुबह पुजारी लालू-राबड़ी के सरकारी आवास पर पहुंचे और भगवान शिव की विशेष आराधना की है। लालू यादव जब भी परेशानियों में होते हैं वो भगवान की शरण में चले जाते हैं। लालू के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी पूजा पाठ से खास लगाव के लिए मशहूर रहें हैं। वो कभी विंध्याचल तो कभी वृंदावन की गलियों में देखे जातें हैं। हाल के दिनों में तेज प्रताप ने भी दुश्मनों के सफाये के लिये अपने सरकारी आवास पर खास पूजा और यज्ञ का आयोजन किया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version