रोड़ा डालकर लाइफलाइन बचाने की जुगत

मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग मे कभी भी ठप पड़ सकता है अवागमन

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। दस साल बाद आयी प्रलयंकारी बाढ के बर्बादी का मंजर अब भी दिख रहे है। दो दर्जन पंचायतो मे अब भी इसके साइड इफैक्ट है। बाढ ने जान माल,फसल के साथ साथ पुल पुलियो को भी व्यापक क्षति पहुंचायी है। मीनापुर प्रखण्ड के सभी बड़े पुलो के सम्पर्क पथ मे दरार आ गया है। विभाग ने इसको गम्भीरता से नही लिया तो उत्तर बिहार से मुजफ्फरपुर जिले का कभी भी अवागमन ठप पड़ सकता है। बहरहाल रोड़ा डालकर लाइफलाइन को बचाने का प्रयास जारी है। मीनापुर का गंगासागर पुल मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग का लाइफलाइन कहा जाता है। यहां से रोज छोटे बड़े हजारो वाहन गुजरते है। बाढ के कारण सड़क डेढ फीट धंस गया है। पुल और सड़क के बीच गहराई बन गयी है। सम्पर्क पथ के दोनो छोर पर गढ्ढे बन गये है। अगर छोटे वाहन का पहिया उसमे पड़ा तो वह बड़ी खाई मे जा सकता है। पुल के दोनो छोड़ पर सड़क फट गया है। बाढ के कारण मीनापुर,खरार,रघई,रानीखैरा का भी एप्रोच धंसा है। नतिजतन वाहनो का स्पीड वहां पहुंचते पहुंचते घट जाता है। इसके अलावा दो दर्जन पंचायतो मे भी सड़को व पुलिया का हालत दयनिय है। बाढ राहत के लिए 81 हजार परिवारो की सुची अनुश्रवण समिति द्वारा भेजी गयी। जिसमे से 21 हजार परिवार आज भी नगद छह हजार रूपये से वंचित है। तीस लोगो की डूबकर जाने गयी। आधा दर्जन परिवार के लोगो को आज भी आपदा कोष का चार लाख रूपया नही मिल पाया है। बीडीओ संजय कुमार सिंहा की माने तो बाढ से करीब 24 सौ घरो को नुकसान पहुंचा है। किंतु इन्हे अब तक पीएम आवास योजना का लाभ नही मिला। केला सहित फसलो को व्यापक नुकसान पहुंचा। किंतु किसानो का आवेदन फाइलो की शोभा बढा रहा है।

क्या कहते जनप्रतिनिधि व राजनेता

हिमांशु गुप्ता(पूर्व जिप प्रत्याशी)– पुलो के एप्रोच पथ धंसने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रशासन इसको गम्भीरता से ले। लाइफलाइन पर संकट गहरा सकता है। रोड़ा डालने के बजाये उसको स्थायी तौर पर मरम्मती कराया जाये।
नीलम कुशवाहा (अध्यक्ष,मुखिया संघ,मीनापुर)– मीनापुर मे अनुदान से वंचित बाढपीड़ितो के खाते मे छह हजार नगद की राशि अविलम्ब भेजी जाये। गलती अधिकारियो की है,जबकि बाढपीड़ितो का आक्रोश जनप्रतिनिधियो पर है। बाढ के दौरान स्थायी तौर पर चलने वाले राहत केंद्रो का भुगतान कराया जाये।

अजय सहनी (मुखिया कोईली)-उनके पंचायत के साथ बाढराहत मे नाइंसाफी हुआ है। अब भी उनके पंचायत के 806 बाढपीड़ितो का भुगतान नही हो पाया है। जिनका घर महिनो तक पानी मे डूबा हुआ था। पोलिथिन भी नही दी गयी।
चंदेश्वर साह (मुखिया रघई पंचायत)– बाढ से बर्बाद हुए परिवारो को मुआवजा देने मे प्रशासन ने भेदभाव किया है। उनके पंचायत के कई वार्डो के लोगो के खाते मे अब तक राशि नही भेजी गयी है। जिसके कारण जनप्रतिनिधियो पर लोगो का आक्रोश है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share

Recent Posts

  • West Bengal

West Bengal Voter List में नई एंट्री का बूम, 9 गुना तक बढ़े नए मतदाता

पश्चिम बंगाल के CEO (Chief Electoral Officer) कार्यालय ने हाल ही में जानकारी दी है… Read More

अगस्त 21, 2025 12:26 अपराह्न IST
  • Entertainment

The Ba***ds of Bollywood Preview: आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने अपने करियर की शुरुआत एक अलग दिशा… Read More

अगस्त 21, 2025 12:03 अपराह्न IST
  • National

Agni-5 Missile Test: ICBM क्षमता हासिल कर भारत चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल

भारत ने Agni-5 Missile का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के… Read More

अगस्त 21, 2025 11:45 पूर्वाह्न IST
  • Economy

Donald Trump प्रशासन को Nikki Haley की चेतावनी: चीन के सामने भारत को खोना रणनीतिक भूल

अमेरिका की पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत Nikki Haley ने Donald Trump प्रशासन को सख्त चेतावनी… Read More

अगस्त 21, 2025 11:32 पूर्वाह्न IST
  • Education & Jobs

CSIR UGC NET June 2025 Result घोषित, उम्मीदवार Scorecard करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET June 2025 Result घोषित कर दिया है।… Read More

अगस्त 21, 2025 11:11 पूर्वाह्न IST
  • Bihar

Bihar में Voter Rights Yatra का पांचवां दिन: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई

बिहार की सियासत में इन दिनों Voter Rights Yatra चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई… Read More

अगस्त 21, 2025 10:53 पूर्वाह्न IST