संतोष कुमार गुप्ता
मीनापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र राजद के तत्वाधान मे मीनापुर थाना परिसर मे सोमवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान अलग अलग प्रकार के दर्जनो पौधे लगाये गये। मौके पर छात्र राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए युवाओ को आगे आना चाहिए। इसको चुनौती के रूप मे लेना चाहिए। वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। सभी युवा अपने अपने जन्मदिन पर केक काटने की जगह एक एक पौधा लगाये। मौके पर जिला महासचिव रतन कुमार, अमरजित कुमार, सुभाष कुमार, सुजीत कुमार, राजा कुमार, सोनू पांडेय, चंदन मालाकार, गुड्डु महतो, पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार, प्रभु कुमार यादव, अंजनी मिश्रा आदि मौजूद थे। वही दुसरी ओर खुशी जीविका संकुल स्तरीय संघ बनघारा के तत्वाधान मे सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मौके पर जीविका की दीदियो ने जगह जगह पौधारोपण कर पर्यावरण के रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही संकल्प लिया की हम सब मिलकर पर्यावरण को साफ सुथरा व हराभरा रखेंगे। मौके पर सीएलएफ की कोषाध्यक्ष किरण कुमारी ने कहा कि पांच से अधिक पौधे लगाने वाली महिलाओ को खुशी सीएलएफ सम्मानित करेगी। मौके पर केदार कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार व राजीव रंजन उपस्थित थे।
This post was last modified on फ़रवरी 15, 2020 7:46 अपराह्न IST 19:46
बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More
मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More
आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More