Society

चांदपरना में किसानो की गोलबंदी से सकते में अधिकारी

किसानों की बैठक में मुआवजे के लिए बनी रणनीति/ अधिकारियों पर गुमराह करने का लगाया गया आरोप

मुजफ्फरपुर। मीनापुर के चांदपरना में किसानो की गोलबंदी से अधिकारी सकते में आ गये हैं। पिछले 35 वर्षों तक विभागों के चक्कर काट कर हताश हो चुके चांदपरना के किसानों में अब आक्रोश गहराने लगा है। किसान अब गोलबंद होने लगे हैं। किसानों ने मंगलवार को गांव में बैठक कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय भी लिया।

किसान जयनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने प्रस्ताव पास कर सरकार से फसल व मकान का मुआवजा भी देने की मांग की है। किसानों ने मुआवजा के नाम पर अधिकारियों द्वारा गुमराह किए जाने का आरोप लगाया। यदि दो सप्ताह के भीतर विभाग के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई तो पांच मार्च को मुजफ्फरपुर समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक का नेतृत्व अनिल कुमार व उमेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया है। मौके पर किसान शंभू राय, चुल्हाई राम, धर्मेन्द्र कुमार, हरिशरण ठाकुर, दशरथ बैठा, जगन्नाथ प्रसाद, भगवान दास, नथुनी मियां, शिवजी सहनी व प्रणव कुमार समेत करीब सौ से अधिक किसान बैठक में मौजूद थे।
वर्तमान दर से जमीन का नौ करोड़ होगा मुआवजा
विदित हो कि चांदपरना के 95 किसानों का 9.49 एकड़ जमीन पर वर्ष 1982 में जलपथ प्रमंडल के द्वारा रिंग बांध का निर्माण कर दिया गया। लेकिन जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं मिला। किसान अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान दर व भूमि अधिग्रहण कानून के हिसाब से करीब नौ करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।

This post was published on फ़रवरी 7, 2018 09:26

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022