Categories: National Society

भारत में प्रति घंटा चार महिलाएं होती है दुष्कर्म की शिकार: एनसीआरबी

दुष्कर्म की शिकार होने वालों में 43 फीसदी नाबालिग

मजबूत संस्कृति और आदिम कालीन सभ्यता के लिए दुनिया में मसहूर भारत, एकलौता देश रहा है, जहां कन्याओं की पूजन और महिलाओं को देवी स्वरूप में पूजने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। किंतु, हालिया दिनो में पाश्यचात्य सभ्यता की ऐसी मार पड़ी कि आज महिलाओं के लिए भारत खतरनाक जोन बनने की ओर बढ़ चला है। कभी निर्भया, तो कभी कठुआ में बेटी से दरिंदगी की खबरे सुर्खिया बटोरती है। लोगो का गुस्सा उफान लेता है। सड़कों पर प्रदर्शकारियों की रेला उमर पड़ती है। कानून सख्त करने की कवायद भी होती है। बावजूद इसके, हर रोज देश के किसी न किसी हिस्से से दुष्कर्म की खबरें आ ही जाती हैं। दुष्कर्म के मामले साल दर साल डराने वाली रफ्तार से बढ़ने लगी हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रति एक घंटे में देश की चार से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हो रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो 2016 की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि 18 साल से कम उम्र की कम से कम दो बच्चियां हर घंटे बलात्कार का शिकार हो रही हैं।

अपने ही हो रहें है दरिंदे

चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म के अधिकतर मामलों में महिलाएं अपनो के हवस का शिकार हो रही है। कभी भाई, कभी पिता, दादा या पड़ोसी के हवसी बनने के मामले में हालिया दिनो में बढ़तोरी चिंता का बड़ा कारण बन गया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताता है कि 94.6 फीसदी मामलों में करीबी रिश्तेदारों ने ही महिला से दुष्कर्म किया है। लोगो के जेहन से सजा का डर समाप्त होने लगा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कानून की पेंचिदगियां। नतीजा, 25.5 फीसदी मामलों में ही सजा सुनाई जा सकी है।

बढ़ते दुष्कर्म के मामले

सभ्यता का दंभ भरने वाले भारतीय समाज में साल दर साल बढ़ते दुष्कर्म के मामले हमारे कामुक हो रही प्रवृति को इंगित करता है। दरअसल, एनसीआरबी ने जो आंकड़ा जारी किया है, इसे आप खुद ही पढ़ लें। वर्ष 2007 में रेप के 19,348 मामले, वर्ष 2008 में रेप के 20,737 मामले, वर्ष 2009 में 21,467 मामले, वर्ष 2010 में 21,397 मामले, वर्ष 2011 में 22,172 मामले, वर्ष 2012 में 24,923 मामले, वर्ष 2013 में 33,707 मामले, वर्ष 2014 में 36,735 मामले, वर्ष 2015 में 34,210 मामले और वर्ष 2016 में रेप के 38,947 मामले दर्ज होना सभ्य समाज के लिए चिंता का कारण बन चुका है।

This post was published on सितम्बर 15, 2018 12:05

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

ईवीएम में कोई डिवाइस है जो वोट को मैनिपुलेट करता है?

क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More

मार्च 27, 2024
  • Videos

होली के दिन भी स्कूल खुला देख अभिभावक परेशान…

यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More

मार्च 24, 2024
  • Videos

हार्दिक पांड्या को मिली धमकी: रोहित शर्मा के फैंस ने कहा “रेस्ट इन पीस”

रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More

मार्च 20, 2024
  • Videos

पीएम मोदी के कॉन्फिडेंस की असली वजह जानिए…

पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

रोहिणी आचार्य क्या लालू यादव की सीट पर उम्मीदवार बनेंगी?

क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

बिहार एनडीए में सीट बंटवारा: बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग को 5, मांझी और कुशवाहा को 1-1 सीट मुख्य बातें:

बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More

मार्च 19, 2024