Society

कुढ़नी के अनजान वृक्ष का अस्तित्व खतरे में

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के तुर्की स्थित देश के ऐतिहासिक तीन सौ वर्ष वर्ष पुरानी विश्वप्रशिद्ध अनजान वृक्ष का अस्तित्व खतरे में आती दिखाई दे रही है। सरकारी उदासीनता का कोप झेल रहा यह वृक्ष की डाली स्वत: बुधवार की अहले सुबह अचानक टूट कर गिर परा। गांव के लोगों ने सुबह वृक्ष की टूटी डाली को देखकर चिंता जाहिर की है।

बताया जाता है एक जमाने में इस अनजान वृक्ष की पेड़ में कद्दू की तर्ज पर फल लगता था। किन्तु बाद में फल आनी बंद हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने समय में एक बार कुछ बच्चे पेड़ के फल पर पत्थर मार दिया। उस दौरान पेड़ के नीचे एक साधु रहा करते थे। बच्चों के व्यवहार से खपा साधु ने श्राप दे दी तब से वृक्ष मे फल की जगह फूल ही रहने लगे।
कुछ लोगो का यह भी कहना है की समय बीतने के साथ यह वृक्ष धीरे-धीरे नीचे की ओर धंसती जा रही है। कहा जाता है कि विश्व मे दो हीं पेड़ है एक भारत तो दूसरी अमेरिका में। पौराणिक वृक्ष होने के कारण लोग इसके पेड़ की टहनी व पत्तों को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया करते हैं। जैसे इसकी पत्ते को बदहजमी व गैस, चर्म रोग समेत दर्जनों बीमारी की दवा के रूप उपयोग किया करते हैं।
ग्रामीण इसकी पत्ते या शाखा को कभी नहीं तोड़ते है। वृक्ष को अपना धार्मिक परंपरा से जोड़कर देखते है। वृक्ष की शाखाएं को कई बार जाँच के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में भी ले जाया गया है। समय- समय पर विदेशी पर्यटक भी इस अद्भुत वृक्ष को देखने आते हैं l
इसकी शाखा को काटने के बाद खून जैसा तत्व निकलता है। जिसे लोगों के द्वारा पेड़ को काटने अथवा पत्ते तोड़ने पर विरोध करते हैं। इधर पेड़ की डाली टूटने की सूचना पर कुढ़नी बीडीओ हरिमोहन कुमार स्थानीय मुखिया रीता देवी, संजय पासवान, महेश राय, धर्मेन्द्र कुमार, अबोध, खुर्शीद आलम, बीईओ चक्रवर्ती हरिकांत सुमन व शिक्षक मुनीलाल सागर ने मौके पर पहुंच कर इसका निरीक्षण किया।

This post was published on जनवरी 3, 2018 18:55

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Videos

क्या पूर्णिया से सेट होगा सीमांचल का समीकरण…

बिहार के सीमांचल में समाजवादियों का दुखता हुआ नब्ज क्या है। मुस्लिम बाहुल सीमांचल में… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Politics

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद क्यों बन गया है हॉट सीट KKN न्यूज ब्यूरो। हैदराबाद को हॉट सीट बनाने… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Videos

बोलने का ढंग Laloo Yadav दिए लेकिन राजनीतिक अधिकार Nitish Kumar दिये

चुनाव के उत्साह के बारे में लोगों के आवाज सुनें। लालू यादव के करिश्माई भाषण… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024