मंजू वर्मा
बिहार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास पर शनिवार दोपहर कुर्की जब्ती की गई। बतातें चलें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में पति का नाम आने के बाद मंजू वर्मा को मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था।
इसके बाद मंत्री के आवास पर सीबीआई के द्वारा की गई छापेमारी में पुलिस को 50 कारतूस मिला था। इस मामले में मंजू वर्मा और उनके पति को नामजद किया गया था। पति चंद्रशेखर ने पहले ही बेगूसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। किंतु, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा आज भी पुलिस को चकमा दे रही है।
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के तल्ख टिप्पणी के बाद शुक्रवार को कुर्की जब्ती की गई है। इसका नेतृत्व स्वयं बेगूसराय के एसपी ने किया हैं। इससे पहले डीजीपी केएस द्विवेदी ने कहा था कि एक अपराधी की तरह उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल, इस हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में लगी है और सरकार पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नजर आ रही है।
This post was published on नवम्बर 17, 2018 20:15
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More